पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में नारी न्याय सम्मान कार्यक्रम।

शिमला,20 अगस्त अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की ओर से आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में नारी न्याय सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इस दौरान महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
प्रतिभा सिंह ने महिलाओं की सराहना करते हुए कहा कि वह अपने घर के साथ साथ पार्टी के कार्यो व समाज सेवा में जिस तरह से अपना योगदान दे रही है वह बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आज नारी न्याय सम्मान का यह कार्यक्रम राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य यही है कि उन्होंने महिलाओं को मान सम्मान दिया था। पंचायतों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर महिलाओं की राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित की थी। उन्होंने कहा कि नारी न्याय सम्मान महिला सशक्तिकरण की दिशा में कांग्रेस का यह बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर वृंदा सिंह,शांता राजटा, सत्या वर्मा,पुष्पा शोभटा, शशि ठाकुर,कविता कवंर के अतिरिक्त जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष विनीता वर्मा, विशेष तौर पर मौजूद थी।
सम्मानित की गई महिलाओं में रेखा,डोलमा,कांता शर्मा,प्रभा शर्मा,वीना विज,कमलेश ठाकुर,हीरा दासी,कृष्णा जरयाल,विनीता, सुमित्रा,प्रभा वर्मा,विमला, प्रोमिला भारद्वाज,मीरा नेगी,मीनाक्षी, अंकिता चौहान, गीतांजलि ठाकुर,उमा मोदरियाल, बबली,लोकश्वरी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

  • Related Posts

    फोरलेन प्रभावितों का अधिवेशन कालीबाड़ी में सम्पन्न,प्रभावितों को मुआवज़ें और पुनरूत्थान की उठी मांग।

    16 को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कार्यालय पर होगा प्रदर्शन शिमला, 7 जुलाई 2025 हिमाचल किसान सभा, सीआईटीयू व अन्य संगठनों के संयुक्त आह्वान पर फोरलेन प्रभावितों का अधिवेशन कालीबाड़ी…

    मुख्यमंत्री ने 24 स्टेट ऑफ द आर्ट वोल्वो बसों को झण्डी दिखाकर रवाना किया

    शिमला 3 जुलाई, 2025 मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को विश्व स्तरीय परिवहन सुविधाएं प्रदान करने और हिमाचल को ‘ग्रीन एनर्जी स्टेट’ बनाने के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोरलेन प्रभावितों का अधिवेशन कालीबाड़ी में सम्पन्न,प्रभावितों को मुआवज़ें और पुनरूत्थान की उठी मांग।

    मुख्यमंत्री ने 24 स्टेट ऑफ द आर्ट वोल्वो बसों को झण्डी दिखाकर रवाना किया

    फोरलेन निर्माण कार्य की होगी निशानदेही – उपायुक्त

    एसजेवीएन ने यूपीपीसीएल और एनडीएमसी के साथ विद्युत बिक्री और विद्युत क्रय समझौता हस्ताक्षरित किया।

    मानसून में 24 घंटे सतर्क रहें सभी एसडीएम – जिला दण्डाधिकारी।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा करने जितेंद्र सिंह पहुंचे शिमला, डॉ राजीव बिंदल को घोषित किया प्रदेश अध्यक्ष।