पूर्व प्रधानमंत्र राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी नेताओं ने उन्हें अपने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

शिमला,20 अगस्त.सूचना प्रौद्योगिकी के जनक देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.राजीव गांधी की जयंती पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी नेताओं ने उन्हें अपने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह,स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर कर्नल धनीराम शांडिल,शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर,मुख्य संसदीय सचिव मोहन ब्राक्टा, संजय अवस्थी,विधायक कुलदीप सिंह राठौर,हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा,उप महापौर उमा कौशल,नगर निगम के पार्षदगण ,पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि राजीव गांधी कल भी हमारे प्रेंणास्रोत थे और आगे भी हमेशा रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी दूरगामी सोच की बजह से ही आज देश सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नम्बर एक बना है।
प्रतिभा सिंह ने इस दौरान राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में उन्हें देश मे सूचना प्रौद्योगिकी के जनक के तौर पर उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा 18 साल के युवाओं को मताधिकार , पंचायती राज में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी युवाओं के प्रेंणास्रोत थे और हमेशा रहेंगे।
इससे पूर्व पार्टी के सभी नेताओं ने राजीव गांधी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए।

  • Related Posts

    फोरलेन प्रभावितों का अधिवेशन कालीबाड़ी में सम्पन्न,प्रभावितों को मुआवज़ें और पुनरूत्थान की उठी मांग।

    16 को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कार्यालय पर होगा प्रदर्शन शिमला, 7 जुलाई 2025 हिमाचल किसान सभा, सीआईटीयू व अन्य संगठनों के संयुक्त आह्वान पर फोरलेन प्रभावितों का अधिवेशन कालीबाड़ी…

    मुख्यमंत्री ने 24 स्टेट ऑफ द आर्ट वोल्वो बसों को झण्डी दिखाकर रवाना किया

    शिमला 3 जुलाई, 2025 मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को विश्व स्तरीय परिवहन सुविधाएं प्रदान करने और हिमाचल को ‘ग्रीन एनर्जी स्टेट’ बनाने के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोरलेन प्रभावितों का अधिवेशन कालीबाड़ी में सम्पन्न,प्रभावितों को मुआवज़ें और पुनरूत्थान की उठी मांग।

    मुख्यमंत्री ने 24 स्टेट ऑफ द आर्ट वोल्वो बसों को झण्डी दिखाकर रवाना किया

    फोरलेन निर्माण कार्य की होगी निशानदेही – उपायुक्त

    एसजेवीएन ने यूपीपीसीएल और एनडीएमसी के साथ विद्युत बिक्री और विद्युत क्रय समझौता हस्ताक्षरित किया।

    मानसून में 24 घंटे सतर्क रहें सभी एसडीएम – जिला दण्डाधिकारी।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा करने जितेंद्र सिंह पहुंचे शिमला, डॉ राजीव बिंदल को घोषित किया प्रदेश अध्यक्ष।