कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में धूमधाम से मनाया लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का जन्मदिन

शिमला,17 अक्टूबर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि वह हमेशा प्रदेश के विकास के प्रति समर्पित है। उन्होंने कहा है कि बगैर किसी भेदभाव के जन समस्याओं का निराकरण उनकी प्रमुख प्राथमिकता है।
आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शिमला ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस द्वारा उनके जन्मदिन पर आयोजित सम्मान समारोह में विक्रमादित्य सिंह ने लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो प्यार व स्नेह का पथ उनके पिता प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह ने उन्हें दिखाया है उस पर वह हमेशा चलेंगे। सही का समर्थन व गलत का विरोध करना उनके रक्त में है।उन्होंने कहा कि उनके व उनके परिवार के लिए राजनीति कोई व्यवसाय नही है,बल्कि जन सेवा का मार्ग है,जिस पर वह चल रहे है। प्रदेश को विकास की दृष्टि से देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि जो प्रेमभाव उन्हें प्रदेश के लोगों का मिल रहा है उसका वह कभी ऋण नही चुका सकते।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसका वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन कर रहें है। केंद्र सरकार के समक्ष पूरी मजबूती से चाहे वह सड़को का मामला हो या शहरी विकास का,सब मामलों को प्रमुखता से उठा रहे है और इसमें केंद्रीय नेताओं का भी उन्हें पूरा सहयोग मिल रहा है।
विक्रमादित्य सिंह ने उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने वालो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो विश्वास प्रदेश के लोगों ने उन पर जताया है उस पर खरा उतरने का वह हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।
विक्रमादित्य सिंह के जन्मदिन पर राजीव भवन में आज प्रदेशभर से आये उनके सैंकड़ो समर्थकों ने ढोल नगाड़ों के साथ नाच गा कर अपनी खुशी का इजहार किया।
इस मौके पर योजना आयोग के उपाध्यक्ष नंद लाल,सीपीएस मोहन लाल ब्राक्टा,ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर, शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा,हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा,पूर्व विधायक आदर्श सूद, चिरंजीवी लाल कश्यप, कांग्रेस उपाध्यक्ष विनीत गौतम,रमेश ठाकुर,रमेश चौहान, सुरेंद्र सेठी,कांग्रेस महासचिव दवेंद्र बुशहरी,यशपाल तनाइक,महेंद्र स्तान सोनिया चौहान,चंद्र शेखर, युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण गोपाल शर्मा,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा,जिला परिषद उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका,एनएसयूआई अध्यक्ष अभिनंदन टोनी,
कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल,राजेश वर्मा ,अमित भरमौरी,विकास कालटा, वेद प्रकाश शर्मा ,तरुण पाठक ,दीपक खुराना,शिमला नगर निगम के पार्षद मोनिका भारद्वाज,दलीप थापा, किरण शर्मा के अतिरिक्त शिमला ग्रामीण के पदाधिकारी व कार्यकर्ता,युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल,एनएसयूआई के कार्यकर्ता व प्रदेशभर से आये पार्टी कार्यकर्ताओं ने विक्रमादित्य सिंह को फूल माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

  • Related Posts

    फोरलेन प्रभावितों का अधिवेशन कालीबाड़ी में सम्पन्न,प्रभावितों को मुआवज़ें और पुनरूत्थान की उठी मांग।

    16 को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कार्यालय पर होगा प्रदर्शन शिमला, 7 जुलाई 2025 हिमाचल किसान सभा, सीआईटीयू व अन्य संगठनों के संयुक्त आह्वान पर फोरलेन प्रभावितों का अधिवेशन कालीबाड़ी…

    मुख्यमंत्री ने 24 स्टेट ऑफ द आर्ट वोल्वो बसों को झण्डी दिखाकर रवाना किया

    शिमला 3 जुलाई, 2025 मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को विश्व स्तरीय परिवहन सुविधाएं प्रदान करने और हिमाचल को ‘ग्रीन एनर्जी स्टेट’ बनाने के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोरलेन प्रभावितों का अधिवेशन कालीबाड़ी में सम्पन्न,प्रभावितों को मुआवज़ें और पुनरूत्थान की उठी मांग।

    मुख्यमंत्री ने 24 स्टेट ऑफ द आर्ट वोल्वो बसों को झण्डी दिखाकर रवाना किया

    फोरलेन निर्माण कार्य की होगी निशानदेही – उपायुक्त

    एसजेवीएन ने यूपीपीसीएल और एनडीएमसी के साथ विद्युत बिक्री और विद्युत क्रय समझौता हस्ताक्षरित किया।

    मानसून में 24 घंटे सतर्क रहें सभी एसडीएम – जिला दण्डाधिकारी।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा करने जितेंद्र सिंह पहुंचे शिमला, डॉ राजीव बिंदल को घोषित किया प्रदेश अध्यक्ष।