प्रदेश में कांग्रेस संगठन के सभी पदाधिकारी, जिला व ब्लॉक जल्द होंगे घोषित : प्रदेशाध्यक्ष

शिमला 20 फरवरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि जल्द ही प्रदेश में कांग्रेस संगठन के सभी पदाधिकारी,जिला व ब्लॉक घोषित कर दिए जाएंगे। इसके लिए सारा ग्राउंड कार्य पूरा किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत के बाद इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह जल्द ही नई दिल्ली में प्रदेश मामलों की नव नियुक्त प्रभारी रजनी पाटिल से मिलेंगी।उन्होंने कहा कि निवर्तमान प्रभारी राजीव शुक्ला के मार्गदर्शन में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी। उन्होंने कहा कि आलाकमान ने अब एक बार फिर से रजनी पाटिल को यह दायित्व सौंपा है,प्रदेश कांग्रेस कमेटी उनके मार्गदर्शन में भी पूरी एकजुटता के साथ आगे बढ़ेगी।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि इस बार संगठन में कर्मठ नेताओं, युवाओं,महिलाओं व पार्टी कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस साल के अंत तक प्रदेश में नगर निकाय व पंचायतों के चुनाव होने है और इसके लिए पार्टी को कमर कसनी है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों के बाद 2027 में होने वाले प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिये भी पार्टी को तैयार करना है। उन्होंने कहा कि अगर संगठन मजबूत होगा तो ही चुनाव जीते जाते है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कर्मठ व निष्ठावान नेताओं व कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान दिया जाना चाहिए इसके लिए वह कार्य कर रही है।

प्रतिभा सिंह ने आज दिल्ली में एक महिला नेत्री के मुख्यमंत्री बनने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस ने भी शीला दीक्षित को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया था। उन्होंने अपने 15 साल के कार्यकाल में दिल्ली में रिकार्ड तोड़ विकास कार्य किये। लोग आज भी शीला दीक्षित को याद करते है। उन्होंने कहा कि बर्तमान में भाजपा की नेत्री मुख्यमंत्री के तौर पर कितना सफल होती है यह देखना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिल्ली के लोगों से जो वायदे किये हैं उसे वह कब पूरा करती है इसका भी दिल्ली के लोगों को इंतजार रहेगा।

  • Related Posts

    अनुसूचित जाति / जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के तहत जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक आयोजित।

    जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी से करें अधिकारी – अनुपम कश्यप जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक आयोजित शिमला 10 जुलाई, 2025अनुसूचित जाति / जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989…

    फोरलेन प्रभावितों का अधिवेशन कालीबाड़ी में सम्पन्न,प्रभावितों को मुआवज़ें और पुनरूत्थान की उठी मांग।

    16 को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कार्यालय पर होगा प्रदर्शन शिमला, 7 जुलाई 2025 हिमाचल किसान सभा, सीआईटीयू व अन्य संगठनों के संयुक्त आह्वान पर फोरलेन प्रभावितों का अधिवेशन कालीबाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अनुसूचित जाति / जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के तहत जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक आयोजित।

    फोरलेन प्रभावितों का अधिवेशन कालीबाड़ी में सम्पन्न,प्रभावितों को मुआवज़ें और पुनरूत्थान की उठी मांग।

    मुख्यमंत्री ने 24 स्टेट ऑफ द आर्ट वोल्वो बसों को झण्डी दिखाकर रवाना किया

    फोरलेन निर्माण कार्य की होगी निशानदेही – उपायुक्त

    एसजेवीएन ने यूपीपीसीएल और एनडीएमसी के साथ विद्युत बिक्री और विद्युत क्रय समझौता हस्ताक्षरित किया।

    मानसून में 24 घंटे सतर्क रहें सभी एसडीएम – जिला दण्डाधिकारी।