शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के दर्शनों को पहुंची मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के दर्शनों को पहुंची मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर।

शिमला। 24 अक्टूबर 2024 शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा गौ क्रांति यात्रा के अंतर्गत शिमला प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी देहरा विधायक कमलेश ठाकुर ने शंकराचार्य स्वामी के दर्शन किए। इस अवसर पर श्रीमती रितु चौहान और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। न्यू शिमला स्थित भारद्वाज निवास में पारंपरिक विधि से शंख ध्वनि आरती एवं मंत्र उच्चारण के साथ धार्मिक प्रक्रियाएं संपन्न की गई। इस मौके पर शंकराचार्य जी ने प्रवचन व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने भारत देश के प्राचीन गोवंश को सुरक्षित रखने की मांग के पीछे वैज्ञानिक तर्क और तथ्य भी प्रस्तुत किया। उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों की प्राचीन नस्ल की गाय वेद लक्षणा (रामां) के वध पर विराम लगाने के लिए शुरू किए गए अपने आंदोलन का भी विस्तार किया। इस अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के एमएस डॉक्टर लोकेंद्र शर्मा, व्यवसायी नरेंद्र ठाकुर, विनोद सूद, मंडी गौ सांसद यशोदानंद उपाध्याय, महंत शिव शंकर गिरी समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    फोरलेन प्रभावितों का अधिवेशन कालीबाड़ी में सम्पन्न,प्रभावितों को मुआवज़ें और पुनरूत्थान की उठी मांग।

    16 को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कार्यालय पर होगा प्रदर्शन शिमला, 7 जुलाई 2025 हिमाचल किसान सभा, सीआईटीयू व अन्य संगठनों के संयुक्त आह्वान पर फोरलेन प्रभावितों का अधिवेशन कालीबाड़ी…

    मुख्यमंत्री ने 24 स्टेट ऑफ द आर्ट वोल्वो बसों को झण्डी दिखाकर रवाना किया

    शिमला 3 जुलाई, 2025 मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को विश्व स्तरीय परिवहन सुविधाएं प्रदान करने और हिमाचल को ‘ग्रीन एनर्जी स्टेट’ बनाने के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोरलेन प्रभावितों का अधिवेशन कालीबाड़ी में सम्पन्न,प्रभावितों को मुआवज़ें और पुनरूत्थान की उठी मांग।

    मुख्यमंत्री ने 24 स्टेट ऑफ द आर्ट वोल्वो बसों को झण्डी दिखाकर रवाना किया

    फोरलेन निर्माण कार्य की होगी निशानदेही – उपायुक्त

    एसजेवीएन ने यूपीपीसीएल और एनडीएमसी के साथ विद्युत बिक्री और विद्युत क्रय समझौता हस्ताक्षरित किया।

    मानसून में 24 घंटे सतर्क रहें सभी एसडीएम – जिला दण्डाधिकारी।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा करने जितेंद्र सिंह पहुंचे शिमला, डॉ राजीव बिंदल को घोषित किया प्रदेश अध्यक्ष।